बस्ती (उ.प्र.)। उ.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार विद्यालयों में विधिक साक्षरता क्लबों के माध्यम से “संविधान संवाद” (संविधान पर संवाद) का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश श्री शमसुल हक के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री देवेंद्र कुमार-प्रथम के तत्वाधान में किया जा रहा है। उक्त अभियान में कक्षा नौंवी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिये संविधान के अहत नागरिकों के अधिकारों से जागरूक किया जायेगा।

उक्त जागरूकता योजना का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक छात्र को भारत के संविधान, उनके मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया जाना है। जिसके संबंध में दिनांंक 31.10.2026 को जनपद न्यायालय के सभागार में अध्यापकों के लिये एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में देवेन्द्र कुमार-प्रथम, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती, श्रीमती स्नेहिल श्रीवास्तव, सिविल जज (जू.डी.), बस्ती, सुश्री यशी पाण्डेय तृतीय, अपर सिविल जज (जू.डी.), बस्ती, श्री श्रेयांश श्रीवास्तव प्रथम अपर सिविल जज (जू.डी.), बस्ती, श्री कौशल किशोर श्रीवास्तव चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जनपद न्यायाधीश, बस्ती श्री शमसुल हक द्वारा भी प्रशिक्षु अध्यापकों को संबोधित किया था। उक्त प्रशिक्षक कार्यक्रम में 100 अध्यापकों द्वारा प्रतिभाग कर प्रशिक्षण प्राप्त किया गया है।


