बस्ती 30 अक्टूॅबर 2026 सू.वि., प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के हस्तांतरण का सजीव प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र, बस्ती पर गुजरात के बनासकांठा से लाइव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष, किसान मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी वरुण पाण्डेय, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी एवं समस्त वैज्ञानिकगण, संयुक्त कृषि निदेशक राम बचन राम, उप कृषि निदेशक अशोक कुमार तथा वैज्ञानिकगण, कृषि एवं संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जनपद के लगभग 155 कृषक एवं महिला कृषकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता एवं इसके महत्व के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर प्रगतिशील किसान अवनींद्र कुमार दुबे, राजेंद्र सिंह एवं महिला किसान श्रीमती संजू, श्रीमती रेनू सिंह को सम्मानित किया गया तथा खेत बचाओ अभियान के तहत कृषि प्रचार वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद के कृषकों एवं महिला कृषकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना तथा कृषि एवं ग्रामीण विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर कृषि विज्ञानं केंद्र के वैज्ञानिक डा. पी. के. मिश्रा, हरिओम मिश्रा, आर. वी. सिंह, विनोद बहादुर सिंह, डा अंजलि वर्मा तथा केंद्र के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


