निःशुल्क प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक 29-10-2026 को माननीय जनपद न्यायाधीश श्री शमसुल हक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बस्ती श्री संदीप, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड श्री राज बाबू, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री देवेंद्र कुमार-प्रथम एवं क्षेत्राधिकारी बस्ती सदर मानसी दहिया, उपजिलाधिकारी सदर प्रमोद कुमार ने राजकीय बाल संप्रेषण गृह (किशोर), पचपेड़िया मार्ग, बस्ती का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान माननीय जनपद न्यायाधीश ने सम्प्रेक्षण गृह में रह रहे बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा की जानकारी प्राप्त किया। बाल सम्प्रेक्षण गृह में जनपद बस्ती के 24 किशोर, संतकबीरनगर के 40 किशोर एवं जनपद सिद्धार्थनगर के 25 किशोर एवं मेरठ का 01 किशोर कुल 90 किशोर निरूद्ध थे। जनपद न्यायाधीश ने बाल सम्प्रेक्षण गृह में रसोईघर, बाथरूम का निरीक्षण किया जहाँ साफ-सफाई दुरूस्त पायी गयी गई। पुस्तकालय में पर्याप्त पुस्तकें थी तथा एक बच्चा पुस्तकालय में पढ़ते हुये भी पाया गया। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं पायी गयी। अन्य जनपद के बच्चों को अपने माता-पिता/रिस्तेदार से मिलने के बारे में बताया गया। जनपद न्यायाधीश ने बाल सम्प्रेक्षण गृह में रिक्त स्थान का भी निरीक्षण किया जहाँ पर सब्जियाँ उगायी गयी थी। बच्चों द्वारा बताया गया की उनको समय से उचित आहार मिल जाता है। जनपद न्यायाधीश ने बच्चो को बढ़ने एवं खेल-कूद करने हेतु प्रोत्साहित किया।


