36 घंटे के इलाज के बाद पैड़ा वाले बाबा की हालत में आया बदलाव, हृदय संबंधी समस्या पर केजीएमयू लखनऊ रेफर
बस्ती। विषाक्त पदार्थ का सेवन करने के बाद गंभीर हालत में बस्ती जिला अस्पताल लाए गए पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। मेडिकल कॉलेज में करीब 36 घंटे से उनका उपचार चल रहा था।
इलाज के दौरान चिकित्सकों को बाबा के हृदय से संबंधित समस्या नजर आई। स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सकीय सुविधा के लिए चिकित्सकों ने उन्हें केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया।


