बस्ती 29 सितम्बर 2026 सू.वि., उ.प्र. विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड निर्वाचन क्षेत्र के संबंध में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गयी। उन्होने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान 23 अक्टूॅबर तथा मतगणना 27 अक्टूॅबर 2026 को सम्पन्न होंगी। उन्होने यह भी बताया कि मतदान प्रातः 08 से 04 बजे तक 14 मतदेय स्थल पंचायत कार्यालय भवन (दुबौलिया को छोड़कर) तथा नगरपालिका परिषद कार्यालय भवन में होगी।
उन्होने उ.प्र. विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो दायित्व निर्धारित किया गया है, उसे संबधित अधिकारी तत्परता से निर्वहन करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता क्षम्य नही होगी। उन्होने यह भी कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशो का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित हो।
मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, सीटीओ अशोक कुमार प्रजापति, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, पीडी राजेश कुमार, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, क्षेत्राधिकारी पुलिस स्वर्णिमा सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, अहमद फरीद खान, ज्वाइंट मजिस्टेªट नौशीन, प्रदुमन कुमार, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी अवधेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।


