
बस्ती (उ.प्र.)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, बस्ती जिला इकाई द्वारा आज विशेष सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में पूर्व सांसद व असम प्रभारी श्री हरीश द्विवेदी, पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता जिले भर के प्रमुख मंदिरों, आश्रमों व गुरुद्वारों में पहुँचकर दर्शन-पूजन किया तथा पूज्य गुरुजनों व पुजारियों को अंगवस्त्र एवं धार्मिक पुस्तकें भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। जिले के कंपनी बाग स्थित गुरुद्वारे में जिला अध्यक्ष श्री विवेकानंद मिश्र ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मुख नतमस्तक होकर ज्ञानी संदीप सिंह को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किए।

पूर्व सांसद व असम प्रभारी श्री हरीश द्विवेदी ने भदेश्वर नाथ मंदिर व करण मंदिर में जाकर पुजारियों व गुरुजनों का अभिनंदन कर आशीर्वाद ग्रहण किया। पूर्व विधायक श्री रवि सोनकर ने बाबा बेहिल नाथ मंदिर पर पूजन-अर्चन किया। ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र सिंह ने तपोभूमि तपसी धाम में, मंडल अध्यक्ष हरैया ने महंत जय बक्स दास जी से आशीर्वाद लिया। अंकुर वर्मा ने रौता चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर में पुजारियों को अंगवस्त्र व धार्मिक पुस्तकें भेंट कीं, प्रमोद पांडे ने राव समय माता मंदिर में पुजारी पुत्तन बाबा का स्वागत किया। कप्तानगंज मंडल अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी व दिव्यांशु दुबे ने महर्षि गुरु वशिष्ठ मंदिर (बढ़नी) में दर्शन किए। डॉ. ममता पांडे ने बाबा निहाल दास कुटिया व देवरहा बाबा जन्मस्थली पर नमन किया। बाल कृष्ण तिवारी ‘पिंटू’ ने हनुमानगढ़ी (गायघाट) पर पूजन-अर्चन किया।

जिला मंत्री श्री सुरेंद्र चौधरी ने श्री कृपाल मंदिर (हनुमानगढ़ी) के पुजारी को सम्मानित किया। पचदेवरी शिव मंदिर पर विद्यामणि सिंह ने पुजारी को अंगवस्त्र भेंट किए,अखंड प्रताप सिंह, दिलीप पांडे, सुनील सिंह, वैभव पांडे, राकेश श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों के मंदिरों में पुजारियों व संतों का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

जिला मीडिया प्रभारी श्री अजय पाल सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित किए गए समेकित प्रयासों की श्रृंखला का हिस्सा है। अभियान का शुभारंभ आज किया गया। आज शाम जिले के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी व बूथ अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित संत रविदास मंदिरों में एकत्र हुए। वहां संत शिरोमणि रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ६५ दीप प्रज्वलित कर सामाजिक समरसता का संकल्प लिया गया।





