
बस्ती (उ. प्र.)। भारतीय नव वर्ष का आधार पूर्णतया वैज्ञानिक है। हमारे ऋषियों ने जो वैज्ञानिक की भूमिका में रहते थे – समाज को जीने की कला प्रदान किया। समय के सूचनातम मापन से अधिकतम मापन का गणित केवल हमारे शास्त्रों में वर्णितहै। ये बातें क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र मनोज कांत जी ने कहीं। वे नूतन वर्ष अभिनंदन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन एवं वर्ष प्रतिपदा उत्सव में बतौर मुख्य वक्ता सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारतीय नव वर्ष आने पर प्रकृति श्रृंगार करती है नूतन परिधान पहनती है सब कुछ नवीन हो जाता है। हमारे घर धन-धान्य से भर जाते हैं और आनंदपूर्वक नव वर्ष का अभिनंदन सूर्योदय के साथ करते हैं।
मनोज कांत जी ने कहा कि सृष्टि संवत युगाब्द और विक्रम संवत के प्रारंभ का दिन आज ही है। समाज के उत्थान के लिए सभी को समय देना पड़ेगा। संघ की स्थापना के बाद हमारे समाज का गौरव बढ़ा है। हम अपनी संस्कृति को जीवंत रखने में सफल रहते हैं। भारतीय जीवन सम्राट जीवन जीने में विश्वास रखते हैं।
सरस्वती विद्या मंदिर परिसर रामबाग में आयोजित वर्ष प्रतिपदा उत्सव वह पथ संचलन के अवसर पर मुख्य वक्ता क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र मनोज कांत जी ने सांस्कृतिक एवं पौराणिक महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सरदार चरणजीत सिंह ने सभी को भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2082 की शुभकामना देते हुए कहा कि आज मैं स्वयं को गोवर्धन सा अनुभव कर रहा हूं, इस अद्भुत समागम में आकर।
उन्होंने कहा कि हम सभी लोग मिलकर नवीन ऊर्जा के साथ भारतीय नव वर्ष का अभिनंदन करें। हमारे गुरु परंपरा ने सदैव हिंदू धर्म के उत्थान के लिए कार्य किया है। मंच पर विभाग संघ चालक नरेंद्र भाटिया एवं जिला संघ चालक पवन तुलस्यान उपस्थित रहे।
पथ संचलन रामबाग से निकलकर पक्के गांधीनगर रोडवेज होते हुए शिव कॉलोनी में संपन्न हुआ स्वयं सेवकों पूर्ण गणेश में पंक्तिबद्ध होकर पूर्ण उत्साह एवं अनुशासन के साथ पद संचलन किया।
इस अवसर पर नगर संघचालक सुनील मिश्र, विभाग कार्यवाह आशीष जी, विभाग प्रचारक डॉ. अवधेश जी, अरविंद त्रिपाठी, सुभाष शुक्ल, जिला कार्यवाहक नीरज जी, वायु नंदन जी, श्रीराम, गौरीशंकर, जिला प्रचारक अजीत जी, बलराम जी, राजेंद्र जी, राजेश कुमार मिश्र जी, वीरेंद्र जी, भवानी प्रसाद जी, विष्णु प्रसाद जी, संत राम जी, अभिनव जी, राघवेंद्र जी, कंवर जी, सुधांशु जी, आशीष श्रीवास्तव, गोविंद सिंह, भानु प्रताप, धर्मराज, अष्टभुजा, उ. प्र. गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, अंकुर वर्मा, पवन कसौधन, अजय सिंह आदि स्वयंसेवक व समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।