
बस्ती (उ. प्र.)। स्पर्धा से बच्चों के अंदर शुचिता, सेवा और निष्ठा की भावनाओं का विकास होता है। बाल मन में स्वस्थ स्पर्धा और नैतिकता का स्थान उनके व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण में सदैव सहायक होता है। ये बातें सरस्वती शिशु मंदिर रामबाग बस्ती में शिशु भारती एवं कन्या भारती के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी बस्ती सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने कहीं।

सरस्वती शिशु मन्दिर रामबाग बस्ती के भाऊराव देवबा सभागार में शिशु भारती, कन्या भारती के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। शिशु भारती के अध्यक्ष पद पर भैया आर्यन गुप्ता, मंत्री अवनीश शुक्ला एवं सेनापति के पद पर भैया दिव्यांश ने पद और गोपनीयता की ली।

कन्या भारती के अध्यक्ष पद पर बहन अन्नया शुक्ला, मंत्री आराध्या त्रिपाठी एवं सेनापति पद पर विजया शुक्ला ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ लिया।

मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने भैया-बहनों को सम्बोधित करते हुए उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने अंगवस्त्र एवं श्रीफल देकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। कार्यक्रम में समस्त विद्यालय परिवार गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर सिद्धार्थ शंकर मिश्र एवं भावेष पाण्डेय सहित उपस्थित जनों ने छात्र – छात्राओं को हार्दिक बधाईयां एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




