
बस्ती (सू.वि. उ.प्र.)। मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में NITI TARA विषय पर जनपद एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के लिए एक दिवसीय क्षमतावर्धन कार्यशाला का विकास भवन सभागार में आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनपद स्तरीय समस्त अधिकारी एवं विकासखंड हर्रैया तथा कुदरहा के समस्त खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने NITI TARA टूलकिट के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की। कार्यशाला में मुख्यमंत्री फेलो हर्रैया अमित कुमार एवं मुख्यमंत्री फेलो कुदरहा आनंद कुमार सोनी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डेटा आधारित प्रशासनिक निर्णय प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने, विकास योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, मूल्यांकन एवं बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन EDCIL India के प्रतिनिधि विकास कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने NITI TARA पोर्टल, डेटा प्रबंधन, निगरानी तंत्र एवं विकास योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया।

कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी हर्रैया विनय कुमार द्विवेदी, खंड विकास अधिकारी कुदरहा आलोक कुमार पंकज सहित जनपद एवं विकासखंड स्तर के समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।




