
बस्ती (उ.प्र.)। मुण्डेरवा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 पटेल नगर उमरी अहरा निवासी अग्निवीर 22 वर्षीय नरेन्द्र कुमार यादव की शहादत से शोक की लहर है। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव, विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, विधायक कवीन्द्र चौधरी ‘अतुल’ के साथ सपा का एक प्रतिनिधि मण्डल अग्निवीर नरेन्द्र कुमार यादव के घर पहुंचा और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बधाते हुये समाजवादी पार्टी बस्ती द्वारा एक लाख रुपये का आर्थिक सहयोग देते हुये हुए परिजनों को हर सम्भव मदद का भरोसा दिया।

ज्ञात रहे कि वर्ष 2024 में नरेन्द्र अग्निवीर योजना में शामिल हो गए और 24 नवंबर 2024 को बेंगलुरु में छह माह की ट्रेनिंग के बाद उनकी तैनाती अग्निवीर सेना में राजस्थान के बीकानेर में हुई थी। गत 4 जुलाई को नरेन्द्र देश सेवा के दौरान शहीद हो गए।
अग्निवीरों को मिले शहीद का दर्जा
सपा जिलाध्यक्ष एवं विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने पीड़ित परिवार को ढांढस बधाते हुये कहा कि अग्निवीर योजना के कारण नरेन्द्र कुमार यादव की शहादत को सेना और सरकार भले न स्वीकार करें किन्तु जिसने अपनों को खोया है वहीं इस दर्द को समझते हैं। कहा कि समाजवादी पार्टी ने अग्निवीर योजना का मुख्य विरोध किया था किन्तु केन्द्र की भाजपा सरकार ने देश के ऐसे युवाओं से शहादत का अधिकार भी छीन लिया जो इसके अधिकारी है।

महेंद्र यादव ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में सपा दुःःखी परिवार के साथ है। उन्होने मांग किया कि अग्निवीरों को सैनिकों की भांति सुविधा और शहादत का दर्जा दिलाया जाय।
शिक्षक संघ में भारी गुटबाजी, कई शिक्षक व पदाधिकारी दूसरे संघ को छोड़ विनय तिवारी गुट में शामिल, शिक्षकों की एकजुटता से होगा समस्याओं का समाधान-देवेन्द्र वर्मा
बस्ती। शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक प्रेस क्लब सभागार बस्ती में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक देवेन्द्र वर्मा और संचालन जिला सह संयोजक विजय प्रकाश चौधरी ने किया । बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी ब्लॉक स्तरीय अधिवेशनों की रूपरेखा पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी की नीतियों और नेतृत्व में अपनी अटूट आस्था व्यक्त करते हुए विभिन्न शिक्षक संगठनों के कई प्रमुख पदाधिकारियों ने अपने पदों और सदस्यता से इस्तीफा देकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य रूप से सदस्यता ग्रहण करने वालों में शिक्षक संघ दिनेश शर्मा गुट के जिला उपाध्यक्ष प्रताप नारायण चौधरी, जिला उपाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री डॉ. दुर्गा प्रसाद सिंह, सल्टौआ के कोषाध्यक्ष मुनीराम पटेल श्प्रभाकरश्, बहादुर कोषाध्यक्ष विवेकानन्द चौरसिया, कप्तानगंज के कोषाध्यक्ष राम रंग, जिला कार्यकारिणी सदस्य दौलत राम चौधरी, हर्रैया के नरेंद्र कुमार वर्मा, सल्टोआ कोषाध्यक्ष रमेश कुमार विश्वकर्मा, के साथ ही कप्तानगंज से शिव प्रकाश सिंह के नेतृत्व में शिवनाथ, अवनीश सिंह, इंद्रजीत, सुनील सिंह विपिन कुमार, राम यज्ञ, जियालाल , शंभू नाथ, आनंद, राकेश, सुमित्रा नंदन,विजय बहादुर गौतम,राजकुमार शिवेंद्र ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में जिला संयोजक देवेन्द्र वर्मा ने जनपद के शेष बचे सभी ब्लॉकों में शिक्षक संघ के अधिवेशन और चुनाव सम्पन्न कराने हेतु तिथियों के निर्धारण के आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय तथा मजबूत बनाने के लिए सभी ब्लॉकों में समयबद्ध तरीके से अधिवेशन आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला सह संयोजक इंद्रसेन मिश्रा, महेश कुमार, चन्द्रभान चौरसिया, रामभारत वर्मा, शोभाराम वर्मा, रमेश चंद्र चौधरी, राजेश चौधरी गंगा प्रसाद कन्नौजिया, ज्ञानदास कन्नौजिया, संदीप यादव, संदेश रंजन, विमल चंद्र वर्मा, अखिलेश मिश्रा, सूरज पाण्डेय, सौरभ पद्माकर, जवाहिर लाल चौधरी, अमितराम त्रिपाठी, दीपक वर्मा, शाशिकांत गौतम, अवध नारायण चौधरी,ज्ञानदास चौधरी, गिरिजा शंकर चौधरी सुरेंद्र पटेल, मनोज वरुण, विजय कन्नौजिया, विश्वनाथ चौधरी, अवधेश मौर्य, सुधाकर चौधरी, मनोज कुमार, दुर्गेश कुमार, संजीव कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे।




