
बस्ती (उ.प्र.)। बस्ती रुधौली मार्ग पर दसिया में निर्माणाधीन इथेनॉल फैक्ट्री को पर्यावरण के अनुकूल न मानते हुए स्थानीय क्षेत्र के किसानों सहित नागरिक गण आंदोलन में है। किसान सभा के संयोजक केशव राम चौधरी के नेतृत्व में खेत मजदूर यूनियन, सीटू और माकपा नेताओं ने क्षेत्र का दौरा कर फैक्ट्री प्रशासन के दावे और किसानों के समस्याओं पर विस्तार से बातचीत की। उठाये गए सभी बिंदुओं पर संगठन आपस में चर्चा करके रणनीति तय करेगा।

खेत मजदूर यूनियन,किसान सभा सीटू और माकपा नेताओं ने उपस्थित नागरिकों,किसानों के साथ अपने को जोड़ते हुए कहा कि जन हित में इथेनॉल फैक्ट्री के पर्यावरणीय चिंताओं को खारिज नहीं किया जा सकता।ऐसे में उनके आंदोलन को समर्थन करते हुए प्रशासन से उनके माँगो को हल करने की अपील किया।

का. केके तिवारी ने कहा 14 जुलाई को पूर्व घोषित स्थानीय नागरिकों के प्रदर्शन में हिस्सा लेने पर सहमति दिया गया। इस मौके पर शेषमणि, ध्रुव चंद्र, के के तिवारी, नरसिंह भारद्वाज,विजय नाथ तिवारी,शिव चरण निषाद,राम जी, नवनीत यादव,परशुराम,राम सहाय,विजेंदर आदि प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहे।





