
बस्ती (उ.प्र.)। बस्ती जनपद के थाना पुरानी बस्ती में तैनात उपनिरीक्षक अमरनाथ सिंह यादव का 20 जून को ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। वह वर्ष 1989 बैच के उपनिरीक्षक थे और 23 मार्च 2026 से पुरानी बस्ती थाने में तैनात थे।
जानकारी के अनुसार, पीआरवी-9525 को सूचना मिली कि पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग के पास ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। 57 वर्षीय अमरनाथ सिंह यादव मूल रूप से गाजीपुर जिले के बडेसर थाना क्षेत्र के चकपतुल गांव के निवासी थे। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है और पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उनके आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। सहकर्मियों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और समर्पित अधिकारी बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
सपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में संगठन के मजबूती पर जोर
बस्ती। समाजवादी पार्टी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रवि गोंड ‘बड़कू’ ने संगठन को मजबूत करने, जनजातीय समाज को पार्टी से जोड़ने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा किया। इसके साथ ही उन्होने टेमा, कुम्हिया, रक्सा, लौकियहवा और मुण्डेरवा में चौपाल लगाकर लोगों को समाजवादी पार्टी के नीति, कार्यक्रम से जोड़ा। 
सपा कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष रवि गोंड ‘बड़कू’ ने समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और जनहितकारी कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन की मजबूती को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया और सभी पदाधिकारियों को निष्ठा व सक्रियता से कार्य करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रवि गोंड ‘बड़कू’ का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। समीक्षा बैठक में विधायक राजेन्द्र प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव, गोंड महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनाथ गोंड, दयाशंकर मिश्र, मो. स्वालेह, अरविन्द गोंड, के साथ ही बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमित गोंड विक्की ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुये कहा कि जनपद में बूथ स्तर पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और लोगों को सपा की विचारधारा से जोड़ा जा रहा है।

समीक्षा बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। मुख्य रूप से जावेद पिण्डारी, युनूस आलम, रहमान सिद्दीकी, अरविन्द सोनकर, नित्याराम चौधरी, अजय यादव, सालिकराम गांेंड, शुभम गोंड़, दीपचन्द्र गोंड, राहुल गोंड, बलराम गोंड, हनुमान गोंड, जय गोंड, गौरीशंकर, नीरज गोंड, देवेन्द्रनाथ श्रीवास्तव, रामाशीष वर्मा, विवेक यादव, राहुल सिंह, प्रदीप यादव, संदीप निषाद के साथ ही बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


