
बस्ती (उ.प्र.)। जनपद के निपानिया गांव निवासी चार वर्षीय ओम नारायण मिश्र के पेट में फंसा दो रुपये का सिक्का लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक निकालकर एक बड़ी अनहोनी टाल दी। बालक के स्वस्थ होने के बाद स्वजनों में खुशी का माहौल है, वहीं चिकित्सकों की कुशलता और तत्परता की खूब सराहना हो रही है।
निपनिया गांव निवासी विजयनाथ मिश्र के पुत्र ओम नारायण ने खेल-खेल में दो रुपये का सिक्का निगल लिया था। इसके बाद उसे पेट में परेशानी होने लगी। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए लखनऊ स्थित केजीएमयू ले गए। जांच के दौरान चिकित्सकों ने पाया कि सिक्का पेट में फंसा हुआ है।
बस्ती में टीएन मेमोरियल हॉस्पिटल में देते हैं सेवा
डीएम गैस्ट्रो विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जी.पी. शुक्ला एवं उनकी टीम ने आधुनिक तकनीक और विशेष चिकित्सा प्रक्रिया के माध्यम से सिक्के को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। सफल उपचार के बाद बालक पूरी तरह स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
बालक के परिजनों ने डॉ. जीपी शुक्ला और उनकी पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चिकित्सकों की तत्परता और कुशल उपचार से उनके बच्चे को नया जीवन मिला है। इस उपलब्धि पर पूरे निपानिया गांव में खुशी का माहौल है तथा लोग चिकित्सकों के मानवीय और उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा कर रहे हैं। चिकित्सकों ने अभिभावकों से अपील की है कि छोटे बच्चों को सिक्के, बैटरी, पिन तथा अन्य छोटी वस्तुओं से दूर रखें, जिससे इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
बामसेफ भारत मुक्ति मोर्चा और सहयोगी संगठनों की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर
बस्ती। रविवार को बामसेफ भारत मुक्ति मोर्चा और सहयोगी संगठनों की मासिक बैठक रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित एक विद्यालय के सभागार में बीएमपी के प्रदेश उपाध्यक्ष आर के गौतम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिला स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम के नेतृत्व में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के तैयारियों की समीक्षा, कार्यकारिणी, बूथ गठन, जिम्मेदारियों के निर्धारण, संगठन की गतिविधियों, आन्दोलन की रूप रेखा पर विचार विमर्श के साथ ही पदाधिकरियों की घोषणा की गई।

बैठक में भारत मुक्ति मोर्चा के पूर्वांचल जोन प्रभारी आर.के. आरतियन ने मनोज कुमार, को बामसेफ भारत मुक्ति मोर्चा के सहयोगी संगठन राष्ट्रीय मूल निवासी आटो रिक्शा चालक संघ का जिला संयोजक और महेंद्र कुमार को सह संयोजक का दायित्व सौंपा।
बैठक में भारत मुक्ति मोर्चा के पूर्वांचल जोन प्रभारी आर.के. आरतियन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रिका प्रसाद बीएमपी मंडल अध्यक्ष हृदय गौतम ने कहा कि संगठनों की मजबूती से ही सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक अधिकार हासिल होंगे। वक्ताओं ने अधिकारों के लिये संवैधानिक और लोकतांत्रिक ढंग से निरन्तर संघर्ष और एकजुटता पर जोर दिया। संचालन दिनेश चौधरी पूर्वांचल जोन प्रभारी प्रोट्रान और समापन डा. रिफाकत अली प्रदेश मीडिया प्रभारी राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा ने किया।

जिला स्तरीय मासिक बैठक में बुद्ध प्रिय पासवान प्रदेश अध्यक्ष भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, नीलू निगम प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष भारतीय विद्यार्थी छात्रा प्रकोष्ठ, सरिता भारती जिला अध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा महिला विंग, राम अवतार पासवान जिला अध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा, हरिहर यादव, चंद्र प्रकाश गौतम, चंद्रावती, मनोज देवी, वीरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, गिरजेश, एजाज खान, अनिल कुमार, खुशी, सरफराज, सुनील यादव, सलीम खान, सुग्रीव चौधरी, मोहिनी, रोहित लाल, जनाब अली, अमरनाथ आदि उपस्थित रहे।





