
बस्ती (उ.प्र.)। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बस्ती पर आज जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र से आए तमाम फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। आज की यह जनसुनवाई मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष भानु प्रकाश मिश्र और जिला महामंत्री प्रेम प्रकाश चौधरी की उपस्थिति में संपन्न हुई।
जनसुनवाई के साथ ही आज एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक भी आयोजित की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र की अध्यक्षता में हुई इस वर्चुअल मीटिंग में जिले के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया और सरकार की नीतियों व विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां हमेशा से विकास और सुशासन पर केंद्रित रही हैं, जिसे जनता का लगातार भरपूर समर्थन मिल रहा है , बैठक के दौरान सरकार द्वारा पिछले वर्षों में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। साथ ही, संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी अभियानों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से ले जाने की रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष में प्रत्युष विक्रम सिंह, वीरेन्द्र गौतम, अखण्ड प्रताप सिंह, दिलीप पाण्डेय, ब्रह्मदेव यादव, शालिनी मिश्रा एवं शिवानी सिंह, जिला महामन्त्रीअमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार गौतम, जिला मंत्री में राकेश शर्मा, सुनील सिंह, राकेश शर्मा, राजेन्द्र राजभर, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सुधाकर पाण्डेय, विनय सिंह भारद्वाज एवं प्रदीप निषाद, कोषाध्यक्ष राधेश्याम कमलापुरी, मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह, नीरज त्रिपाठी, रवि कुमार तिवारी ,ओमकार सिंह, मनोज कुमार पाठक, लवकुश शुक्ला, गंगेश सिंह, राजेश कमलापुरी, गौरव मणि तिवारी, गिरिजेश यादव, राम जनक गौतम, जमुना पाण्डेय, सुजीत सोनी, सुधाकर विक्रम सिंह, सुरेश भट्ट, कमेन्द्र चौहान, सर्वजीत भारती, अमित चतुर्वेदी, अमरनाथ शर्मा, विशुद्धानंद त्रिपाठी, शिव प्रसाद चौधरी, अंकित पाण्डेय, संजय कुमार चौरसिया, वेद प्रकाश त्रिपाठी, दुर्गेश अग्रहरि, शिव चरन जयसवाल, तारक जयसवाल, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।
‘मन की बात’ के 134वें संस्करण में गूंजी बस्ती की पहचान
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 31 मई को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण में उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के युवा आकाश गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा मनोरमा नदी के संरक्षण और स्वच्छता के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना कर पूरे जनपद को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। प्रधानमंत्री द्वारा बस्ती का नाम लिए जाने के साथ ही जिले भर में उत्साह, गर्व और हर्ष का वातावरण बन गया।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बस्ती के निवासी आकाश गुप्ता बचपन से मनोरमा नदी को स्वच्छ और जीवनदायिनी स्वरूप में देखते आए थे, लेकिन समय के साथ नदी में प्लास्टिक, जलकुंभी और अन्य कचरे का जमाव बढ़ता गया। इस स्थिति को देखकर उन्होंने शिकायत करने के बजाय स्वयं बदलाव का संकल्प लिया। “शिकायत नहीं, शुरुआत” को अपना मंत्र बनाकर उन्होंने अपने साथियों को जोड़ा और सीमित संसाधनों के बावजूद नदी को स्वच्छ बनाने का अभियान शुरू किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि आकाश गुप्ता और उनकी टीम नियमित रूप से नदी में उतरकर जलकुंभी, प्लास्टिक तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थों को निकालती रही। कई बार एक ही दिन में 50 से 60 किलोग्राम तक कचरा नदी से बाहर निकाला गया। निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप मनोरमा नदी का एक बड़ा हिस्सा पुनः स्वच्छ एवं सुंदर दिखाई देने लगा। प्रधानमंत्री ने इस पहल को जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और युवा शक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने आकाश गुप्ता एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि उनका कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है तथा यह सिद्ध करता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति से बड़े परिवर्तन संभव हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने बताया कि जिले के सभी 2312 बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बस्ती के युवा के कार्यों का उल्लेख किया जाना पूरे जनपद के लिए गौरव और सम्मान का विषय है। यह केवल बस्ती ही नहीं, बल्कि देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा का संदेश है कि समाज और पर्यावरण के प्रति समर्पित प्रयास राष्ट्रीय पहचान दिला सकते हैं। उन्होंने कहा कि आकाश गुप्ता एवं उनकी टीम का यह अभियान आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।





