कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। ममता बनर्जी अपनी भवानीपुर सीट भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से 15,105 वोटों से हार गईं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस बुरी तरह हार गई है। इतना ही नहीं ममता बनर्जी अपनी भवानीपुर की सीट भी नहीं बचा पाईं। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हरा दिया है। यहां भारतीय जनता पार्टी को पहली बार सरकार बनाने का मौका मिला है। अब यहां से भाजपा को अपनी नई पारी को शानदार बनाने की चुनौती है। यहां भाजपा ने 209 सीटें जीतकर भी रिकार्ड कायम किया है। यहां सुख, शांति, भाईचारा न ई सरकार के लिए बड़ी चुनौती भी हो सकती है। क्योंकि जनता इसी मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत दिया है।
चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, भवानीपुर सीट पर सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,105 वोटों से हराया है। सुवेंदु नंदीग्राम सीट से भी चुनाव मैदान में थे, यहां से भी बीजेपी नेता ने जीत हासिल की है। भवानीपुर सीट पर काउंटिंग के दौरान दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। 13वें राउंड की गिनती तक ममता बनर्जी इस सीट से आगे चल रही थीं, लेकिन जैसे-जैसे अगले राउंड की गिनती होने लगी, ममता और सुवेंदु के बीच वोटों का अंतर कम होने लगा। सुवेंदु ने नंदीग्राम की तुलना में भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को हराकर ज्यादा वोटों से चुनाव जीता है। यहां ममता को 15 हजार से ज्यादा वोटों से हार का सामना करना पड़ा।




