
बस्ती (सू.वि.उ. प्र.)। मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था, राजस्व वसूली एवं कर करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए मण्डलायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में तेजी लायें।
उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि समय-समय पर सैम्पलिंग की कार्यवाही की जाय। उन्होने न्यायालय से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि धारा 34, 116, 80 व वरासत से संबंधित प्रकरण को नियमानुसार शीघ्रअतिशीघ्र निस्तारित करें। अखिलेश सिंह ने कहा कि राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति में पिछड़े विभाग कार्ययोजना बनाकर निरन्तर अभियान चलायें।

पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधिया ना होने पायें और समय-समय पर अभियान चलाकर कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। बैठक का संचालन अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी ने किया। बैठक में जिलाधिकारी बस्ती श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना, सिद्धार्थनगर शिवशरणप्पा जी.एन., संतकबीरनगर आलोक कुमार, तीनों जिलों के पुलिस अधीक्षक, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सिद्धार्थनगर व संतकबीर नगर, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर सरोज, आबकारी अधिकारी राजेश कुमार, उप निदेशक प्रशासन मण्डी परिषद ज्योति यादव, सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सुरेश कुमार मौर्य, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत खालिद सिद्दीकी, सहायक आयुक्त औषधि नरेश मोहन दीपक, खान अधिकारी प्रशान्त कुमार, प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।
अखिलेश सिंह ने की मण्डल स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा
बस्ती ((सू.वि.उ.प्र.)। मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में मण्डल स्तर पर विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं जनहित से जुड़े कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया। मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कराये। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही, विभागीय अधिकारियों को नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की निगरानी करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में पीएम सूर्यघर, मुख्यमत्री आवास, फैमली आईडी, सेतु निगम, दशमोत्तर छात्रवृत्ति, फार्मर रजिस्ट्री, गेहूं खरीद, भूसा खरीद,सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, स्वच्छता मिशन, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित योजनाओं व परियोजनाओं की समीक्षा की गई। मण्डलायुक्त ने विशेष रूप से लंबित एवं धीमी गति से चल रहे कार्यों में तेजी लाने तथा जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन परियोजनाओ को शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से मिल सके। उन्होने यह भी कहा कि हीटवेब से बचाव हेतु समस्त चिकित्सालयों में आवश्यक तैयारिया सुनिश्चित करें। उन्होने यह भी कहा कि प्राइवेट नर्सिंग होम में सीसीटीवी कैमरा क्रियाशील अवस्था में रहें। उन्होने आईजीआरएस की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता से दूरभाष के माध्यम से बात करते हुए गुणवत्तापूर्ण आख्या अपलोड करें।

बैठक का संचालन संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी ने किया। बैठक में जिलाधिकारी बस्ती श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना, सिद्धार्थनगर शिवशरणप्पा जी. एन., संतकबीरनगर आलोक कुमार, अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, जयकेश त्रिपाठी, उप निदेशक पंचायत समरजीत यादव, सीएमओ सिद्धार्थनगर व संतकबीर नगर, डीपीआरओ धनश्याम सागर, डिप्टी सीएमओ डा. ए.के. चौधरी, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, भूमि संरक्षण अधिकारी डा. राजमंगल चौधरी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. ए.के. गुप्ता, एलडीएम आर.एन. मौर्य, वरिष्ठ सहायक सुहेल अहमद सहित मण्डल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।





