
बस्ती (उ.प्र.)। कप्तानगंज थाना पुलिस क्षेत्र के पगार गाँव के रहने वाले निखिल श्रीवास्तव ने यूपीपीएससी परीक्षा 2026 में सफलता लेकर उप कुल सचिव सब रजिस्ट्रार बनकर पूरे क्षेत्र का का नाम रोशन किया है कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पगार गाँव के रहने वाले निखिल श्रीवास्तव के पिता चंद्रकांत लाल श्रीवास्तव हरैया तहसील में संग्रह अमीन पद पर कार्यरत है।माता कुसुम श्रीवास्तव गृहणी है।इनकी पत्नी नेहा श्रीवास्तव प्रयागराज जिले में प्राथमिक विद्यालय में टीचर है। निखिल श्रीवास्तव की पढ़ाई की शुरुआत गाँव के प्राथमिक स्कूल से शुरू हुई। हाई स्कूल वर्ष 2003 और इंटर वर्ष 2005 औद्वियोगिक विकास इंटर कालेज बिहरा से पूरी करने के बाद स्नातक वर्ष 2008 प्रयागराज विश्वविद्यालय से पूरी किया। वर्ष 2008 में रक्षा मंत्रालय में ऑडिटर पद पर पोस्टिंग हुआ, इन दिनों जम्मू में तैनाती है।
निखिल श्रीवास्तव की सफलता से बाबा राम चंद्र लाल, चन्द्र किशोर लाल श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता), अमरेश लाल, विनोद श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, अमित कुमार, चंचल श्रीवास्तव, बीरेन्द्र ओझा, तिलकराम यादव, अनिल उपाध्याय, योगेश सिंह सहित क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जताया है।
बस्ती में पर्यटन विभाग की 901 लाख की परियोजनाएं स्वीकृत
बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। पर्यटन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य योजना के अंतर्गत बस्ती जनपद के अंतर्गत आने वाली विभिन्न विधानसभाओं के लिए 901 लाख रूपये की 11 परियोजनाएं स्वीकृत की गई है। इन परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सीएनडीएस को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए है कि समस्त कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा करे। जिससे इसका फायदा श्रद्धालुओं को समय से मिल सके। इन परियोजनाओं में अधिकांश धार्मिक स्थलों पर बुनियादी सुविधाएं सृजित करने तथा सौंदर्यीकरण का कार्य शामिल है।

यह जानकारी आज यहां प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में स्थित चतुर्भुजी मंदिर लोनिया का पर्यटन विकास के लिए 75 लाख रूपये, महादेवा स्थित प्राचीन स्वयंभू शिव मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 65 लाख रूपये, रूधौली के विकास खण्ड भानपुर में बैडवा समय माता मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 78 लाख रूपये, महादेवा स्थित रामजानकी मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 72 लाख रूपये, कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में स्थित बाबा भारीनाथ शिव स्थल के पर्यटन विकास के लिए 106 लाख रूपये तथा बस्ती सदर के बीएमसीटी मार्ग बस्ती कैम्पियरगंज स्थित कोडरा चौराहे पर शिव मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 107 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि बस्ती सदर विधानसभा में भदेश्वरनाथ गांव में स्थित शिवधाम श्री बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 200 लाख रूपये, रूधौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बहुउद्देशीय सुविधाओं के लिए 44 लाख रूपये, महादेवा के ग्राम चंगेरवा गगिया कोहल में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बहुउद्देशीय अवस्थापना सुविधाओं के लिए 65 लाख रूपये, बस्ती सदर मुख्यालय स्थित कबीर आश्रम मूडघाट में बहुउद्देशीय अवस्थापना सुविधाओं के लिए 45 लाख रूपये तथा हरैया विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थल श्री तपसीयंधाम आश्रम में बहुउद्देशीय अवस्थापना सुविधाओं के लिए 44 लाख रूपय की धनराशि स्वीकृत की गई है।
रेप पीड़िता और मां ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार
बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से बलात्कार, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देने का मामला सामने आया है। पीडिता की मां ने डीआईजी को पत्र देकर समूचे मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग करते हुये दबंगों से अपनी नाबालिग बेटी और परिवार के रक्षा की गुहार लगाया है।

पीडिता और उसकी मां ने डीआईजी को दिये पत्र में कहा है कि सोनहा थाना क्षेत्र के पिरैला नरहरिया निवासी मो० आशिफ पुत्र शहाबुद्दीन ने उसकी नाबालिग बेटीके साथ बलात्कार करने के साथ ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब पीड़िता ने उसके घर पर शिकायत किया तो उल्टे उसे ही मो० आशिफ के परिवार वालों ने जान से मार देने की धमकियां दी। सोनहा थाने पर भी उसे न्याय नहीं मिला, उसने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया उसके बाद सोनहा पुलिस ने एक सादे कागज पर उससे अंगूठे का निशन लगवा लिया और रिपोर्ट नहीं लिखा। बहुत दबाव के बाद सोनहा पुलिस ने मनचाहे ढंग से मुकदमा दर्ज किया। बलात्कार की शिकार नाबालिग बेटी की डाक्टरी तक नहीं कराया गया। पीडिता और उसकी मां ने डीआईजी को दिये पत्र में कहा है कि विपक्षी बहुत ताकतवर लोग है और पुलिस उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है। उसने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है।





