
बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति, पशु विभाग, जिला पोषण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ, जिसमें सभी विभागीय अधिकारियों ने अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक के एक एक ग्राम पंचायत में वर्मी कम्पोस्ट यूनिट स्थापना हेतु ग्राम पंचायतों का चयन एक सप्ताह में पूर्ण किया जाय।

उन्होंने बताया कि फिकल स्लज प्रबन्धन हेतु प्रत्येक तहसील में एक FSTP का निर्माण किया जाना है। स्वच्छता से समृद्धि अभियान वाले 150 ग्राम पंचायतों में अब तक रू. 86223 का आय सृजन किया गया है। उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि मुख्य राजस्व अधिकारी से सम्पर्क कर भूमि के चयन को एक माह में सुनिश्चित करें। उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता से समृद्धि अभियान की ग्राम पंचायतों की स्वयं मॉनिटरिंग करते हुए सभी ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति, कचरा कलेक्शन, वाहनों की क्रियाशीलता को सुनिश्चित करें। समीक्षा बैठक में पाया गया कि फिल्टर चेम्बर निर्माण के मामले में खराब प्रगति वाले विकास खण्ड विक्रमजोत 31 प्रतिशत अनारंभ, कुदरहा 20 प्रतिशत अनारंभ और बस्ती सदर 17 प्रतिशत अनारंभ पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए एक सप्ताह में प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

पशु विभाग की समीक्षा में मुख्य विकास अधिकारी ने सीवीओ को निर्देशित किया कि गर्मी से बचाव हेतु सभी गौशालाओं में पर्दे लगाये जाय तथा पशुओं को ठंडा पानी, भूषा व हरा चारा की माकूल व्यवस्था सुनिश्चित कराये। गौशालाओं पर सीसीटीवी कैमरा क्रियाशील रहें तथा केयरटेकरों का मानदेय भुगतान समय से किया जाय। पोषण समिति की समीक्षा करते हुए उन्होने समस्त सीडीपीओ को निर्देशित किया कि बिलों का भुगतान समय से किया जाय। डेटा रिपोर्टिंग का विशेष ध्यान रखा जाय। उन्होने पोषण टैªकर विशेष विधि मापन अभियान, अन्नपूरक आहार, पोषण पखवाड़ा, प्रधानमंत्री वंदन योजना, भवन निर्माण/कायाकल्प की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
बैठक में उपस्थित जिला पंचायत राज अधिकारी धनश्याम सागर ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 15960 स्वच्छ शौचालय निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उन्होने यह भी बताया कि इस वर्ष अच्छा कार्य करने वाले 12 स्वच्छता साथियों को सम्मानित किया गया है। निर्देशित किया गया कि अगला सम्मान समारोह अगले माह में आयोजित किया जाय। बैठक में डीएफओ डा. शिरिन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राजीव निगम, पीडी राजेश कुमार, डीपीआरओ घनश्याम सागर, बीएसए अनूप तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, कृषि अधिकारी बी.आर.मौर्य, पशु चिकित्साधिकारी डा. ए.के. गुप्ता, एडीआईओएस उदय वर्मा, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, समस्त बीडीओ व सीडीपीओ सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बाबा साहब के योगदान पर सगोष्ठी में विमर्श, बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचायें- यशकान्त सिंह, बाबा साहब के अधूरे सपने को पूरा करना लक्ष्य-अभिषेक कुमार
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान की कड़ी में महादेवा विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन कार्यक्रम संयोजक और जिला महामंत्री एवं ब्लॉक प्रमुख साऊंघाट के संयोजन में बनकटी विकास खण्ड के सभागार में सम्पन्न हुआ। मुख्य वक्ता पूर्व जिला अध्यक्ष एवं रामनगर के ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह ने बाबा साहब के विचारो पर प्रकाश डाला। उन्होने कार्यकर्ताओं से बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

भाजपा जिला महामंत्री और कार्यक्रम संयोजक अभिषेक कुमार ने बाबा साहब के व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुये कहा कि बाबा साहब के अधूरे सपने को पूरा करते हुए समतामूलक समाज की स्थापना को व्यवहारिक रूप देना होगा। यह हमारा लक्ष्य होना चाहिये।

कार्यकम की अध्यक्षता करते हुये भाजपा मण्डल अध्यक्ष अंकित पाण्डेय ने बाबा साहब के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन एक संघर्ष का इतिहास रहा है। आजादी से पहले देश में व्याप्त ऊंच-नीच के भेदभाव, छुआछूत जैसी कुरीतियों का खात्मा डॉ. आंबेडकर के निर्देशन में बनाए गए संविधान ने किया। उन्होंने कहा कि कभी भी भेद-भाव होते देखें तो उसे रोकें। किसी के साथ अन्याय न होने दें।

इस अवसर पर जिला मंत्री भाजपा राजेंद्र राजभर, रविचंद्र अंकित पाण्डेय, प्रधान संघ अध्यक्ष राजू मौर्या , मंडल अध्यक्ष कुदरहा दुर्गेश अग्रहरि , प्रधान मोहनाखोर श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता, काशी प्रसाद गौतम, दिवाकर कुमार, राम भरत, सुनील पाण्डेय, बृजेश यादव के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता और मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।





