
बस्ती (सू.वि. उ.प्र.)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड (विकास) एवं निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं के प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता की विस्तृत समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि सीएम-डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्रगति शतप्रतिशत सुनिश्चित की जाय तथा जिन योजनाओं में प्रगति अपेक्षाकृत कम है, उनमें तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य समय से पूर्ण किए जाय।

उन्होने कहा कि शासन की मंशानुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुॅचाना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक के दौरान निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुए उन्होने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानको में कमी पायी जाने पर संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेंगी। उन्होने विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए लम्बित परियोजनाओं की स्थिति जानी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में डीएफओ डा. शिरीन, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव निगम, डीडीओ अजय कुमार सिंह, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, बीएसए अनूप तिवारी, डीपीआरओ धनश्याम सागर, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, भूमि संरक्षण अधिकारी डा. राजमंगल चौधरी, समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, एलडीएम आर.एन. मौर्या, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी संजीव कुमार, डीएसटीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, कार्यदायी संस्था सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।





