
बस्ती (उ.प्र.)। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की ओर से गुरुवार को प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार जयंत कुमार मिश्र के आवास पर होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन बस्ती प्रेस क्लब के अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कवि डॉ. रामकृष्ण लाल जगमग और डॉ. वी.के. वर्मा ने अपनी हास्य और व्यंग्य कविताओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। वहीं प्रख्यात शायर अफजल हुसैन ने होली पर आधारित अपनी ग़ज़लें सुनाकर खूब वाहवाही लूटी।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे विनोद कुमार उपाध्याय ने भी फाग गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में उपज के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र ने होली के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह की अध्यक्षता करते हुए उपज के प्रदेश सचिव जयंत कुमार मिश्र ने कहा कि होली का पर्व राष्ट्रीय एकता, प्रेम और आपसी मतभेद भुलाकर भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने सभी से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और क्षेत्र के विकास में सहयोग करने की अपील की।

समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकार, बुद्धिजीवी और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक होली गीतों और अबीर-गुलाल के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। बच्चों और युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के प्रेस क्लब के महामंत्री महेंद्र तिवारी, पुनीत ओझा ,दिनेश पांडेय, उपज के महामंत्री देवेंद्र पांडेय, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय, मजहर आजाद, गौकरन पांडेय, रजनीश तिवारी, राकेश गिरी, अमित सिंह, राघवेंद्र सिंह, बाबुंदर यादव, हरिओम यादव, राजीव शुक्ला, संदीप शुक्ला, जिसान हैदर रिजवी, शीतला प्रसाद शुक्ला, आकाश शुक्ला, अश्वनी तिवारी, अनिल शुक्ला, शिवराज सिंह, दिलीप पांडेय, विदेश्वरी श्रीवास्तव, सुरेंद्र पांडेय, वीर तिवारी, अधिवक्ता शेष नारायण मिश्र, अधिवक्ता जगदंबा प्रसाद शुक्ला, राजेश नारायण मिश्र, उज्ज्वल मिश्र, आशुतोष नारायण मिश्र, रमेश चंद्र पांडेय, आंचल मिश्रा, शशि मिश्रा, वेद प्रकाश तिवारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।





