
बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। राजकीय जिला पुस्तकालय समिति बस्ती की बैठक दोपहर 12.30 बजे जिला विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में पुस्तकालय के विकास, उन्नयन, संवर्धन एवं अधिक उपयोगी बनाने के दृष्टिगत विभिन्न विन्दुओं पर चर्चा की गई और छात्र-छात्राओं को स्क्रीन से पन्नों की ओर लाकर पठन संस्कृति के विकास पर जोर दिया गया।

प्रभारी पुस्तकालयाध्यक्ष व प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती डॉ. विजय प्रकाश वर्मा ने बताया कि जिला पुस्तकालय समिति के माध्यम से राजकीय जिला पुस्तकालय बस्ती को और अधिक उपयोगी बनाया जाएगा जिससे अधिक से अधिक लोग पुस्तकालय से जुड़ सके। बैठक में सम्मानित सदस्य के रूप में अध्यक्ष नगर पालिका प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, सहजिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुशवाहा, (प्रवक्ता) प्राचार्य डायट प्रतिनिधि रविनाथ, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतिनिधि, प्रो. बलराम गुप्ता महाविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष, श्रीमती अपर्णा भारद्वाज प्राचार्या राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, समन्वयक नेहरू युवा केंद्र प्रतिनिधि, श्रीमती आयुषि गिरि, कु. दीपा वर्मा के साथ पुस्तकालय के जयदीप चौधरी समन्वयक, मुकेश कन्नौजिया कम्प्यूटर आपरेटर उपस्थित रहे।




