
बस्ती (उ. प्र.)। स्थानीय शहर स्थित काफी पुराने एक धर्मशाले में पुलिस ने 50 संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा गया है। ये महिलाएं कुछ दिनों से यहां रूकी हुई हैं। पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर धर्मशाला रोड पर जांच की तो महिलाएं मौजूद मिलीं और संदिग्ध भी। फिलहाल पुलिस ने उनके ठहरने का स्थान खाली करा दिया है।
बता दें कि शहर व आसपास के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में संदिग्ध महिलाओं एवं लड़कियों की मौजूदगी की चर्चा जोरों पर थी। कुछ लोगों का मानना है कि ये अपराधों में संलिप्त हो सकती हैं। इनका पुरूषों से लिफ्ट लेकर ठगी करने व लूटपाट करने का धन्धा भी हो सकता। कुछ छोटे दुकानदारों व महिलाओं ने बताया कि कुछ लड़कियां, महिलाएं 10 रु. का सामान लेकर बिना पैसा दिये कहने लगतीं 100 या 200 का नोट पहले दिया। मेरा पैसा वापस करो। विवाद की स्थिति में महिला होने के कारण लोग छोड़ दिये। लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस सतर्क हो गयी।
सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि 50 संदिग्ध महिलाएं धर्मशाला में मिली हैं। इन सभी का वेरीफिकेशन कराया जाएगा। पूछने पर महिलाओं ने बताया कि हम सभी यहां इकट्ठा ठहरे हैं। भीख मांगते हैं। जबकि चर्चा यह भी है कि किराये पर ठहर कर भिक्षावृत्ति और रहन सहन ठाट के साथ। लोगों ने बताया कि इन सबका खर्च सामान्य से अधिक है। यदि गहनता से जांच की जाय तो शहर के कुछ रिहायशी इलाकों में भी गलत कार्यों में लिप्त महिलाएं पहचान छिपाकर भी रहने मिल सकती हैं। इनमें शहर के भी कुछ लोगों के मिली भगत होने से इन्कार नहीं किया जा सकता।