
बस्ती जनपद के स्थापना दिवस पर वरिष्ठ चिकित्सक और चिकित्साधिकारी डॉ. वीके वर्मा की शानदार रचना
बस्ती स्थापना दिवस पर हृदयोद्गार
बस्ती के हम जन्म दिवस पर,
आओ खुशी मनाएं।
फूलों की हम वर्षा करके,
जन-जन को महकाएँ।
जबसे जन्म लिया बस्ती ने,
कितना किया विकास।
हर प्राणी के चेहरे पर है,
आज बहुत उल्लास।
सभी दृष्टि से बस्ती जनपद,
है अति परम महान।
इस जनपद ने खुद हल की है,
हर मुश्किल आसान।
बस्ती जनपद की महिमा है,
वर्मा कितनी न्यारी।
बस्ती की धरती सचमुच है,
तीनो लोक से प्यारी।
जिस दिन बस्ती जनपद अपना,
वशिष्ठ नगर बन जाएगा।
उस दिन बस्ती का हर प्राणी,
फूला नहीं समाएगा।
वातावरण सुहाना कितना,
प्रकृति नटी हरषाई।
हम बस्ती के जन्म दिवस पर,
देते आज बधाई।
डॉ. वी. के. वर्मा
सामाजिक कार्यकर्ता
आयुष चिकित्साधिकारी
जिला चिकित्सालय
बस्ती (उ. प्र.)